मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित जांच केंद्र पर कार्यरत छह कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को चार व रविवार को दो कर्मी पॉजिटिव पाए गए। एक साथ छह कर्मियों के पॉजिटिव होने से अन्य जांच कर्मियों में हड़कंप मच गया।
कर्मी जांच केंद्र पर ड्यूटी से कतराने लगे। वहीं, कर्मियों के पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए पीपीई किट की व्यवस्था कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर मनोज कुमार ने बताया कि संक्रमित कर्मियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।