BIHAR के रामजानकी मार्ग का पूरा हिस्सा फोर लेन में होगा विकसित, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आरंभ होती है यह सड़क

रामजानकी मार्ग पर बिहार में स्थित पूरे हिस्से को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। हालांकि पहले इसे दो लेन में तैयार करने का प्रस्ताव था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार के शुक्रवार को इसकी जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पत्र भेजकर की। दरसल पिछले वर्ष नवंबर माह में राज्य सरकार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि बिहार राज्य में रामजानकी मार्ग के हिस्से को फोर लेन में विकसित किया जाए। यह सड़क उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आरंभ होती है और बस्ती-बड़हलगंज के रास्ते होते हुए बिहार के देवरिया के समीप मेहरौना घाट से आरंभ होकर यह वहां से सिवान, चकिया एवं भिट्ठामोड़ होते हुए नेपाल के जनकपुर में खत्म हो रही। नितिन गडकरी ने अपने द्वारा लिखे गए पत्र में यह कहा कि वह बिहार सरकार के इस अनुरोध को स्वीकार करते हैं। 240 किमी लंबा रामजानकी मार्ग का बिहार पैकेज

 

240 किमी लंबा रामजानकी मार्ग का बिहार पैकेज

 

1.मेहरौना – सिवान – 40 किमी, अनुमानित लागत 1254 करोड़.

 

2.सिवान – मशरख – 52 किमी, अनुुमानित लागत 1351 करोड़,

 

3. मशरख – चकिया – 48 किमी, अनुमानित लागत, 1450 करोड़,

 

4. चकिया – शिवहर – सीतामढ़ी – भिट्ठा मोड़ – 103 किमी, अनुमानित लागत 2100 करोड़

 

 

5. इसके अतिरिक्त गंडक पर एक पुल

 

इसके आलावा वैशाली-समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले को NH 122बी के हाजीपुर-महनार-बछवाड़ा खंड के निर्माण के तहत महनार-बछवाड़ा खंड को 2 लेन में सुधार कर तैयार किया जाना है जिसके लिए 624.43 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

 

 

 

Input: Bihar Khabar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *