पटना से गंगा नदी का पानी पाइप लाइन के द्वारा जाएगा राजगीर, इस महीने से होगी परियोजना की शुरुआत

जल्द ही राजधानी पटना से पाइप लाइन के माध्यम से गंगा नदी का पानी राजगीर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस परियोजना के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और जल्द ही गंगा नदी का पानी राजगीर में प्रयोग किया जाने लगेगा। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना में इस परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य निर्धारित जा जा चुका है, और जल्द ही इस परियोजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के अंतर्गत राजधानी पटना के किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी इसके लिए राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों के बैंक अकाउंट सत्यापन का कार्य शुरू किया जा चुका है, और जल्द ही 200 किसानों को 19.25 करोड़ मुआवजे की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

बता दें कि इस परियोजना के अंतर्गत गंगा के पानी को पाइप लाइन के माध्यम से पटना से राजगीर ले जाया जाएगा जिसके बाद इसका फायदा राजगीर से सटे जिलों जैसे नवादा गया और नालंदा जिला को मिलेगा। इस परियोजना के अंतर्गत गर्मी के दिनों में इस पानी का प्रयोग किया जाएगा जिसके बाद लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *