बेंगलुरू-दिल्ली-हैदराबाद-मुंबई-अमृतसर के लिए पटना से नई विमान सेवा, 55 जाेड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी

बेंगलुरू के लिए दाे, दिल्ली-हैदराबाद, मुंबई अाैर अमृतसर के लिए एक-एक नई फ्लाइट भी चलेंगी, पटना एयरपाेर्ट से 55 जाेड़ी विमानाें के अाॅपरेशन का विंटर शिड्यूल जारी : पटना एयरपाेर्ट से 55 जाेड़ी यानी 110 विमानाें के अाॅपरेशन का विंटर शिड्यूल जारी कर दिया गया है। यह 30 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इनमें 6 जाेड़ी नई फ्लाइट हैं। वहीं, एयर इंडिया ने बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु फ्लाइट काे बंद कर दिया है। 23 अक्टूबर से इंडिगाे की हैदराबाद अाैर बेंगलुरु के लिए एक-एक उड़ान शुरू हाे रही है।

 

24 अक्टूबर से इंडिगाे की ही मुंबई की रात वाली फ्लाइट शुरू हाेगी। इसके उड़ान भरने का समय रात 12:35 बजे है। काेराेना के बाद पहली बार नाइट फ्लाइट शुरू हाे रही है। इसके अलावा गाे एयर ने दिल्ली के लिए एक, विस्तारा ने बेंगलुरु के लिए एक अाैर स्पाइसजेट ने अमृतसर के लिए एक नई फ्लाइट शुरू की है। उधर, पुणे एयरपाेर्ट के रनवे की रीसरफेसिंग हाेने की वजह से पटना से पुणे के बीच अाॅपरेट हाेने वाली दाेनाें फ्लाइट 16 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक अाॅपरेट नहीं हाेंगी।

 

 

(इंिडगाे की हैदराबाद अाैर बेंगलुरु फ्लाइट 23 अक्टूबर अाैर मुंबई की 24 अक्टूबर से शुरू हाेगी)

पटना एयरपोर्ट से ये छह जाेड़ी फ्लाइट बढ़ीं

विमान सेक्टर अागमन प्रस्थान

गाे एयर दिल्ली-पटना-दिल्ली सुबह 7:05 सुबह 7:35

स्पाइसजेट गुवाहाटी-पटना-अमृतसर सुबह 7:20 सुबह 7:55

विस्तारा बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु सुबह 9:55 सुबह 10:30

इंडिगाे हैदराबाद-पटना-हैदराबाद रात 10:50 रात 11:45

इंडिगाे बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु रात 11:15 रात 11:45

इंडिगाे मुंबई-पटना-मुंबई रात 12:05 रात 12:35

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *