CM नीतीश से अपमान का बदला लेंगे चिराग, कुशेश्वरस्थान से अंजू, तारापुर से चंदन को दिया टिकट

बिहार विधानसभा उपचुनाव: लोजपा (रामविलास) के टिकट पर कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़ेंगी अंजू देवी, चंदन सिंह होंगे तारापुर से पार्टीप्रत्याशी

 

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) के लिए बुधवार को विधानसभा उप चुनाव के दोनों सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से अंजू देवी चुनाव लड़ेंगी, जबकि तारापुर विधानसभा सीट से चंदन सिंह प्रत्याशी होंगे। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की है।दोनों प्रत्याशी लंबे वक्त से चिराग की पार्टी से जुड़े हुए हैं। अंजू देवी वर्तमान में दरभंगा जिला की महासचिव हैं। वहीं, चंदन सिंह प्रदेश में पार्टी के युवा महासचिव हैं। अंजू देवी मूल रूप से कुशेश्वरस्थान इलाके की ही रहने वाली हैं। अंजू देवी के ससुर जगदीश पासवान विधायक रह चुके हैं। वहीं, चंदन सिंह मूल रूप से जमुई के रहने वाले हैं। तारापुर में उनका ननिहाल और ससुराल भी है। चंदन सिंह तारापुर से ही राजनीति भी करते रहे हैं।

 

 

दोनों प्रत्याशियों का नाम पार्टी के संसदीय कमेटी ने पहले फाइनल किया था। फिर प्रस्ताव को राष्ट्रीय कमेटी के पास भेजा गया। वहां से फाइनल होते ही पार्टी प्रमुख ने भी अपनी सहमति दे दी। इधर, जिस तरह से चिराग पासवान उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं, उससे लग रहा है कि वो जदयू के खेल को बिगाड़ने की कोशिश में हैं।

 

input:daily bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *