मूसलाधार बारिश में डूब गया एयरपोर्ट, नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का कहर, प्रशासन से जारी किया अलर्ट

नेपाल में भी बाढ़-भूस्खलन का कहर, विराटनगर में बारिश के बाद नेपाल के घरेलू एयरपोर्ट पर पानी भर गया : नेपाल में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 31 अन्य लापता हो गए।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मानसून सीजन की समाप्ति दो हफ्तों पहले ही हो गई थी। इस बेमौसमी बारिश से नदियों और जलधाराओं में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फनद्रिं मणि पोखरेल ने बताया कि 48 लोगों के मारे जाने और 31 अन्य के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा अभी तक 23 लोग वर्षा जनित हादसों में घायल हुए हैं। इन हादसों में हताहतों की संख्या में बढ़ोत्तरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में 20 मकान नष्ट हो गए।

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *