नई दिल्ली, एएनआइ। 67th National Film Awards Photos: 67 नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज विज्ञान भवन में किया गया। इस दौरान विजेताओं को उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू ने सम्मानित किया। मनोज बाजपेयी, कंगना रणौत और धनुष को बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। वहीं फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के निर्देशक नितेश तिवारी को सम्मानित किया गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में की गई थी। उधर अभिनेत्री कंगना अपने मां और पिता के साथ पुरस्कार लेने पहुचीं। इसके अलावा अभिनेता रजीनकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित किया गया। तो चलिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को तस्वीरों में देखते हैं।
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मान दिया।
Input: Daily Bihar