72 साल की महिला ने पंचायत चुनाव में लहराया परचम, मंजू देवी को जनता ने बनाया वार्ड सदस्य

बिहार पंचात चुनाव: बुढ़ापे में काम करने के जज्बे का जनता ने किया सम्मान, 72 साल की महिला को बनाया वार्ड सदस्य : अरवल जिले में 72 वर्ष की उम्र पार करने वालीं मंजू देवी अमरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की वार्ड सदस्य बनी हैं। बुढ़ापे की अवस्था में भी अपने वार्ड को साफ सुथरा रखने और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के जज्बे ने उन्हें इस पद पर जीत दिलाई है।

 

 

 

 

इस संबंध में मंजू देवी का कहना है की उनके वार्ड में पहले दूसरे लोग वार्ड सदस्य थे। लेकिन वे अपने पूरे कार्यकाल के दौरान जनता की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। जनता ने उन्हें जबरदस्ती वार्ड की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया की उम्र 72 वर्ष पार करने की वजह से वह जनता की बातों को नहीं मान रही थीं। लेकिन जनता ने उन्हें इतना मजबूर किया की उन्हें वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करना पड़ा।

 

 

 

मंजू देवी ने कहा कि वे मतगणना के दौरान चुनाव जीत गईं और शपथ ग्रहण के बाद जनता की आशाओं पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगी। प्राथमिकता के आधार पर समय से सभी घरों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। जिन गलियों में पक्कीकरण नहीं हुआ है, उन जगहों पर नाली व गली का निर्माण कराया जाएगा।

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *