​बेरोजगारी में नं 1 बना बिहार, नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर नौकरी ढूंढ़ने वाला हर दूसरा बिहारी

नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर नौकरी ढूंढ़ने वालों में हर दूसरा बिहारी : बिहार में पटना के सर्वाधिक 7,508 लोगों ने किया है रजिस्ट्रेशन| श्रम मंत्रालय के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर पटना जिला के 7,508 लोगों इस छमाही में रजिस्ट्रेशन करवाया। जबकि दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर और तीसरे स्थान पर गया है।

 

 

 

केंद्रीय श्रम मंत्रालय के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर पिछले छह महीनाें में बिहार के 1.11 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जबकि, केवल सितंबर में ही 58,948 बिहारियों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि इसमें महिलाओं की संख्या काफी कम है। पिछले छह महीनाें में 2,342 और सितंबर में 1,093 महिलाओं ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इस पोर्टल पर अप्रैल से सितंबर, 2021 के बीच देश के 1.10 करोड़ लोगों ने नौकरी की तलाश में रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि, पोर्टल पर 1.46 लाख नौकरियां ही उपलब्ध हैं। यानी एक नौकरी के लिए 75 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

 

 

 

सितंबर में नौकरी खोजने वालों की संख्या में 100% से अधिक की बढ़ाेत्तरी

चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शुरुआत में बिहार के लोगों ने नौकरी के लिए कम रजिस्ट्रेशन कराया। अप्रैल में 3,584, मई में 1,989, जून में 7,967, जुलाई में 18,024, अगस्त में 21,125 और सितंबर में 58,948 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अगर अगस्त और सितंबर में राज्य के लोगों द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन पर गौर करें तो इसमें करीब 100 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

नौकरी ढूंढ़ने वालों की संख्या में शीर्ष 3 राज्यों में पश्चिम बंगाल, बिहार व महाराष्ट्र

राष्ट्रीय स्तर पर अगर नौकरी खोजने वाले लोगों की संख्या पर गौर करें तो, देश के शीर्ष के तीन राज्यों में बिहार दूसरे स्थान पर है। शीर्ष 3 राज्यों में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। पश्चिम बंगाल के 24.45 लाख, बिहार के 12.30 लाख और महाराष्ट्र के 11.06 लाख लोगों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। जबकि, उत्तर प्रदेश के 5 लाख, झारखंड के 4.57 लाख, दिल्ली के1.18 लाख, हरियाणा के 88 हजार औ र उत्तराखंड के 65 हजार नौकरी ढूंढ रहे लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

कैसे करें इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन https://www.ncs.gov.in के जरिए रजिस्ट्रेशन किया सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर, श्रम सुगमता केंद्र, चुनिंदा डाकघरों व डिजिटल सेवा केंद्रों के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *