चुनावी सभा में लालू ने नीतीश को किया खबरदार, कहा-मैंने तुम्हें CM बनाया, तुमने मुझे धोखा दिया

आज 6 वर्ष बाद अपनी जनता मालिक के बीच जाकर मेरा रोम-रोम हर्षित है! आह्लादित है! इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आपने हमें पुनः ऊर्जामयी कर दिया है। आप सभी से अपील है कि युवाओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और गरीबों की पीड़ा ख़त्म करने के लिए राजद की जीत सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

विधानसभा उपचुनाव: हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन अर्जुन धोखा दे दिया, तारापुर की चुनावी सभा में लालू यादव ने नीतीश कुमार को किया खबरदार!

 

 

 

 

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 6 साल बाद एक बार फिर जनसभा में चुनावी गर्जना की। इस दौरान लालू प्रसाद अपने पुराने अंदाज में नजर आए। लालू यादव ने कहा- हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। अपने भाषण में लालू यादव ने नीतीश कुमार को जमकर खरी खोटी सुनाई। लालू यादव ने इस दौरान उन्होंने कहा कि 2015 के चुनाव में राजद को नीतीश कुमार की पार्टी से ज्यादा सीट मिला था।

 

जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दिया था। हम चाहते तो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देते। लेकिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन अर्जुन काम का नही निकला। वह धोखा दे दिया और भाजपा की गोद में चला गया। इसीलिए उसका नाम पलटू राम रख दिया।

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *