मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ललकारा, बोले- मैं यमुना किनारे करूंगा छठ, CM रोक सकें, तो रोक लें

दिल्ली में छठ नहीं; मनोज तिवारी ने ललकारा : BJP सांसद बोले- मैं यमुना किनारे करूंगा छठ, CM केजरीवाल रोक सकें, तो रोक लें : दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा करने पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्णय को लेकर पूरे देश में राजनीति तेज हो गई है। खास तौर पर बिहार में इसका खासा असर पड़ा है। बिहार के BJP नेताओं ने एक सुर से इसका विरोध किया। BJP सांसद मनोज तिवारी, BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने केजरीवाल सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है।

 

 

 

ठाकुर ने कहा, अरविंद केजरीवाल किसी को भी छठ करने से नहीं रोक सकते हैं। छठ बिहार और पूरे पूर्वांचल के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ त्योहार है। दिल्ली में जितने भी पूर्वांचली और बिहारी रहते हैं वह यमुना नदी के किनारे छठ करेंगे।

 

 

 

बचोल बोले- केजरीवाल आस्था से खेलते हैं

BJP नेता बचोल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले अयोध्या राम मंदिर को लेकर कहते थे कि जो मंदिर टूट गया है वहां पूजा नहीं करनी चाहिए। भगवान वहां नहीं होते हैं। अब अयोध्या जाकर 2 दिन तक उन्होंने पूजा-अर्चना की। अरविंद केजरीवाल जैसे लोग लाखों लोगों की आस्था से खेलते हैं, लेकिन पूरे पूर्वांचल के लोग आस्था के प्रतीक छठ को यमुना किनारे मनाएंगे। उन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

 

सांसद मनोज तिवारी ने भी किया विरोध

दिल्ली सरकार के इस निर्णय के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के BJP सांसद मनोज तिवारी ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने साफ कहा है कि यह पूर्वांचल के धार्मिक आस्थाओं के साथ खेल हो रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आज मैं यह जानकर हैरान हूं कि दिल्ली सरकार ने यमुना के तट पर छठ उत्सव पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। ये पूर्वांचल के लोगों की धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है। अरविंद केजरीवाल की हिंदू विरोधी नीति बेनकाब हो रही है।

 

 

 

  1. Input: Daily Bihar
Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *