इस बार छठ पर 10 मिनट पहले होगा सूर्योदय, 11 नवंबर को 6 बजे होगा सूर्योदय, नोट कर लीजिए शुभ मुहूर्त

इस बार छठ महापर्व पर सूर्योदय 2020 की अपेक्षा लगभग 10 मिनट पहले होगा और सूर्यास्त का समय चार मिनट ज्यादा होगा। 2020 में छठ महापर्व 20 और 21 नवंबर को था। इस दौरान सूर्यास्त 4.59 बजे और सूर्योदय 6.11 बजे हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 नवंबर की अपेक्षा 10 और 11 नवंबर तक सूर्योदय और सूर्यास्त में एक से तीन मिनट के परिवर्तन की संभावना है। इसकी वजह से 10 नवंबर को सूर्यास्त 5.02 बजे और 11 नवंबर सूर्योदय लगभग 6 बजे होने का अनुमान है।

 

 

छठ पर जानिए कैसा होगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और 11 नवंबर को सुबह पारा 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं। सुबह कोहरा पड़ेगा और धुंध का भी असर साफ दिखाई पड़ेगा। हालांकि 8 नवंबर को सूर्यास्त 5.04 रिकॉर्ड किया गया और सूर्योदय 6.02 बजे होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के बाद हवा के रुख में होगा परिवर्तन, हवाएं पश्चिम की बजाए पूर्व से चलेंगी।

 

हवा के रुख में परिवर्तन का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से प्रवाहित होने वाली हवा का रुख पूर्व की तरफ से होगा। इस दौरान उसकी तीव्रता 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके प्रभाव से आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की सी गिरावट और रात में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। जबकि, 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चलेंगी। इसके प्रभाव से मौसम सर्द होगा।

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *