वर्ल्ड एक्सपो में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी 10वीं पास कोमल, बेगूसराय से जाएगी दुबई

पटना : दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में बिहार की बेटी का जलवा होगा। बेगूसराय की रहने वाली 10वीं पास कोमल को वर्ल्ड एक्सपो में सूबे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वर्ल्ड एक्सपो के लिए आमंत्रण आने के बाद से उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। वह गांव की इकलौती लड़की है जो इतने बड़े मंच पर शामिल होंगी। उनके गांव और घर से अब तक कोई विदेश भी नहीं गया है। इस कारण घर वाले काफी उत्साहित हैं।

 

जिले की तेघड़ा नगर पंचायत के पुरानी बाजार निवासी किसान सत्यदेव यादव की बेटी कोमल कुमारी हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा और मैट्रिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कोमल का चयन वर्ल्ड एक्सपो के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में कोमल की भागीदारी का सारा खर्च सरकारी स्तर पर उठाया गया था। जिला योजना पदाधिकारी उमानाथ झा ने बताया कि देश भर के आकांक्षी जिलों से एक-एक विद्यार्थी का चयन वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 के लिए किया गय है। भारत सरकार इन चयनित विद्यार्थियों को दुबई भेज रही हैं। कोमल के अलावा बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खरमौली के एचएम संत कुमारी सहनी बेटी अदिति को केंद्र सरकर ने रिजर्व में रखा है।

 

इंजीनियरिंग करना चाहतीं हैं कोमल

कोमल इंजीनियर बनना चाहती हैं। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय तेघड़ा एक और राजकीयकृत मध्य विद्यालय तेघड़ा से हुई है। कोमल को मैट्रिक की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह पांच भाई और बहनों में सबसे छोटी है। फिलहाल पटना के एएन कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर रही है। इन्होंने साइंस लिया है। कोमल ने कहा कि दुबई जाने की सूचना मिलने के बाद से ही काफी उत्साहित हूं। दुबई जाने के बाद दुनिया की तकनीक को करीब से देखने का मौका मिलेगा, जिससे मेरी कॅरियर को एक नई दिशा भी मिल सकती है।

 

वर्ल्ड एक्सपो में 192 देश लेते हैं भाग

दुबई में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो में दुनिया के 192 देश भाग ले रहे हैं। यह छह महीने तक चलेगा। 192 देश अपनी ताकत, तकनीक और कला एवं संस्कृति का वहां प्रदर्शन करते हैं। इस बात की खास बात है कि दुबई एक्सपो में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा है। पिछले साल कोरोना के कारण वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन नहीं हो सका था।

 

input:daily bihar

 

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *