अब वाल्मीकि नगर से कर सकेंगे हिमालय पर्वतमाला और धौलगिरी पर्वत का दीदार

पटना : अब वाल्मीकि नगर से बिहारवासी और सैलानी हिमालय पर्वतमाला और धौलगिरी पर्वत का दीदार कर सकेंगे। हिमालय पर्वतमाला के अनुपम सौंदर्य को देखने के लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। वाल्मीकि नगर बराज और सर्किट हाउस के पास 1964 में बने गगनचुंबी सुरक्षा टावर को नया लुक दिया जा रहा है। इस सुरक्षा टावर के सबसे ऊपरे हिस्से में हाई नाइट विजन पावर का दूरबीन लगाया जा रहा है। इसका उद्‌घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही करने वाले हैं।

 

इस संबंध में वीटीआर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हेमकांत राय ने बताया कि वह हाई लेवल नाइट विजन पावर वाले लग रहे दूरबीन और अन्य कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि नगर इको विकास समिति के तत्वावधान में प्रारूपिक योजना के लिए आधा दर्जन आधुनिक ई-रिक्शा खरीदी जा चुकी है। हेमकांत राय ने बताया कि टेंपल टूरिज्म के पैकेज में वन क्षेत्र के जटाशंकर मंदिर, कौलेश्वर मंदिर, नरदेवी मंदिर, काली मंदिर के दर्शन के साथ गंडक बराज भी पर्यटकों को दिखाया जाएगा। विभाग ने 1200 रुपए का एक पैकेज तैयार किया है, जिसमें सैलानी जंगल सफारी के साथ चाय, ब्रेकफास्ट और लंच के साथ ई-रिक्शा के जरिए टेंपल टूरिज्म की भी सैर कर सकेंगे।

 

23 नवबंर को सीएम कर सकते हैं पर्यटन के विकास को लेकर घोषणा

वाल्मीकि नगर में 23 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। यहां कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसको लेकर यहां पर तमाम प्रशासनिक तैयारियां चल रहीं हैं। जिला मुख्यालय से लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारी तैयारियों में लगे हैं। अधिकारियों का मानना है कि वाल्मिकी नगर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री को नई और बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वाल्मिकी नगर ब्याघ्र परियोजना को लेकर अधिकारियों को उम्मीदें ज्यादा हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में पर्यटकों की संख्या में जबर्दस्त वृद्धि हो रही है। बता दें वाल्मीकि नगर में फिलहाल पर्यटकों के लिए थ्री स्टार होटल की सुविधा दिए जाने को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व एरिया में टेंट सिटी लगाया जा रहा है। ताकि पर्यटक यहां रात में भी रुक सकें और इसे क्षेत्र आनंद उठाए। जंगल में पर्यटकों के सुरक्षित ठहराव को लेकर कई स्तर पर काम चल रहे हैं

 

input:daily bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *