मुखिया चुनाव में सास—बहू का राज, सास और छोटी बहू बनीं पंचायत समिति सदस्य, बड़ी ने जीता जिला परिषद

पंचायत चुनाव में सास और बहुओं का जलवा: खगड़िया में सास और छोटी बहू बनीं पंचायत समिति सदस्य, बड़ी ने जीता जिप सदस्य का पद : बिहार पंचायत चुनाव में खगड़िया के एक घर से 3 महिलाएं चुनाव जीतीं हैं। दरअसल, सदर प्रखंड के मथुरापुर में रहने वाले JDU के राज्य कार्यकारणी सदस्य अशोक सिंह ने अपनी पत्नी और 2 बहुओं को पंचायत चुनाव में उतारा था। तीनों को भारी मतों से जीत भी मिली है। इसके बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बना है।

 

जेडीयू नेता अशोक सिंह की पत्नी रीता देवी तेताराबाद पंचायत से पंचायत समिति सदस्य चुनाव जीती हैं। तो वहीं, बड़ी बहू श्वेता शिखा ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 5 से जिप सदस्य के लिए चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, छोटी बहू काजल कुमारी ने भी बछौता पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। बता दें कि जदयू नेता अशोक सिंह और उनकी पत्नी रीता देवी पूर्व में मथुरापुर के मुखिया रह चुके हैं। साथ ही बड़ी बहू वर्तमान में सदर प्रखंड की प्रखंड प्रमुख हैं। जबकि छोटी बहू ने पहली बार चुनाव लड़ा था।

इस बड़ी जीत को लेकर JDU राज्य कार्यकारणी सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि- “जनता ने उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम दिया है। इसको लेकर उनका पूरा परिवार क्षेत्र की जनता का आभारी है।”

input:daily bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *