सर से उठा बाप का साया, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, मुखिया की ह’त्या के बाद आक्रोश, पत्नी बेहोश

7 साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि:भोजपुर में मुखिया की हत्या के बाद आक्रोश, पत्नी बार-बार हो रहीं बेहोश, बुजुर्ग पिता का टूटा सपना

 

भोजपुर की बाबूबान्ध पंचायत में नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की हत्या के बाद गांव में आक्रोश है। मुखिया की पत्नी सीमा सिंह बार-बार बेहोश हो रही हैं। 7 साल के बेटे प्रिंस कुमार ने पिता संजय सिंह को मंगलवार को मुखाग्नि दी। मृतक के पिता भुआनी सिंह की आंखें रो-रोकर सूज गई है। बुजुर्ग पिता को जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ा। मां कमला देवी की भी हालत खराब है।

 

वहीं, इस मामले में बाबुबन्ध पंचायत से मुखिया पद के लिए हारे अनिल कुमार सिंह समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। मुखिया संजय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अनिल कुमार सिंह को पंचायत चुनाव में 74 वोट से हराया था…

बाबूबान्ध पंचायत के बजेन गांव निवासी संजय सिंह के दो बच्चे हैं। 7 साल का बेटा प्रिंस और 11 साल की बेटी जागृति। बेटे को तो अभी समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर उसके पिता को हुआ क्या है। संजय सिंह अपने बेटे को आर्मी में अधिकारी बनाना चाहते थे। वे प्रिंस को औरंगाबाद में रखकर पढ़ा रहे थे। संजय सिंह की शादी 2005 में कोईलवर थाना क्षेत्र के भदवर गांव के सत्येंद्र सिंह की बेटी सीमा से हुई थी।

 

input:daily bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *