बिहार में बदला मौसम, 22 नवंबर के बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, डाक्टर बोले— लोग रहें सावधान

22 नवंबर के बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड : अरब सागर के ऊपरी हिस्से में निम्न हवा के दबाव की वजह से वहां से विस्तारित बादलों का प्रभाव देश के मैदानी हिस्से से होते हुए बिहार तक पहुंच रहा है। इसके प्रभाव से पटना, गया, बेगूसराय सहित बिहार के सभी हिस्से में आंशिक बादल छा रहे हैं। 5 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रुक-रुक करके हवाएं चल रही हैं जिससे मौसम सर्द हो रहा है।

 

 

 

पटना में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया है, जो लखनऊ, भोपाल, इंदौर, रांची, कानपुर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर से कम है। हालांकि, दिन का तापमान अधिकांश जगहों से एक से 4 डिग्री तक अधिक है। इस दौरान शिमला, नई दिल्ली, चंडीगढ़ का पारा पटना से कम रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुष्क मौसम और बादल छाए रहने की वजह से 22 नवंबर तक दिन और रात का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद हवा के रुख में बदलाव का असर दिखाई देगा। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

 

 

Input: Daily Bihar

I

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *