बिहार में मधुबनी के बाद अब अररिया में पत्रकार पर जा’नलेवा ह’मला, मारी गो’ली, एक गिरफ्तार

अररिया में पत्रकार को मारी गोली, एक हमलावर मौके से गिरफ्तार : बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को गोली मार दी गई। पत्रकार का नाम बलराम विश्वास बताया गया है। वह सन्मार्ग हिन्दी अखबार से जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि कुछ लोगों के साथ बलराम का विवाद चल रहा था‌। कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर उन्हें गोली मार देने की खुली धमकी मिली थी। उन्होंने इसकी लिखित सूचना रानीगंज थाने को दी थी।

 

 

 

रानीगंज के स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि थानेदार को सारे सबूत उपलब्ध कराये गये थे। इसको लेकर लिखित आवेदन भी दिया गया था कि फेसबुक पर खुलेआम गोली मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जाता है कि रविवार की शाम खबर संकलन कर वह घर लौट रहे थे, तभी बाजार में उन्हें गोली मारी गई। गोली उनकी कमर में लगी है।

 

 

 

गोली मारकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया‌। आरोपित का नाम सुमन साह है। स्थानीय लोगों की पिटाई से जख्मी सुमन साह का इलाज पुलिस की देखरेख में अररिया अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *