गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ ने दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

NEW DELHI= भाजपा सांसद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी दी गई है। गंभीर ने बताया कि उन्हें एक मेल प्राप्त हुआ। इसमे उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

 

 

 

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि उनके आवास के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

 

 

 

 

वहीं धमकी को लेकर सेंट्रल दिल्ली डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। बता दें कि ISIS, कश्मीर नाम की ईमेल आइडी से भाजपा सांसद को धमकी मिली है। जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की बात कही गई है।

 

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *