बिहार विधानसभा में वंदे मातरम् पर तनातनी:ओवैसी की पार्टी के MLA ने राष्ट्रगीत पर जताई आपत्ति, BJP विधायक बोले- दूसरे देश चले जाएं
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन था। इसमें वंदे मातरम् पर विवाद हो गया। शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने पर विधानसभा में वंदे मातरम् गाया गया थे। सत्र खत्म होने के बाद बाहर निकले AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह जबरन थोपी गई व्यवस्था है, जो गलत है। इस पर BJP विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिन्हें राष्ट्रगीत से आपत्ति है वह दूसरे देश चले जाएं।
आखिरी दिन की खास बात यह रही कि CM नीतीश कुमार पैदल विधानसभा पहुंचे। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर हंगामा किया। कांग्रेस ने जहां अफसरशाही का आरोप लगाया। वहीं, पूर्व CM राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड पर स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगने की बात कही। विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा- ‘DM, SSP को मैंने माफ कर दिया है।’
वहीं, दोपहर में सदन में एक दिलचस्प मामला हुआ जब दिवंगत MLA मुसाफिर पासवान का सवाल पूछा गया। बाद में बीच-बचाव करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- ‘गलती से छप गया होगा।’ बता दें कि बोचहां से VIP के विधायक मुसाफिर पासवान की मौत 24 नवंबर की देर रात हो गई थी। वह लंबी बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई विधायकों ने आनंद मोहन की रिहाई का मामला सदन में उठाया। वहीं, गोल्ड जीतकर लौटीं MLA श्रेयशी सिंह का सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया गया।
Input: DAILY BIHAR