बिहार के इस दारोगा की शर्मनाक करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान, कई साल तक महिला का किया शारीरिक शोषण फिर जबरन कराया गर्भपात

बिहार के इस दारोगा की शर्मनाक करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान, 14 साल तक महिला का किया शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराया :

 

 

 

 

 

 

 

 

घोड़ासहन के एक गांव की एक युवती का चौदह वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इंकार करने में एसआई सन्नी जायसवाल पर घोड़ासहन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने एसआई के पिता विश्वनाथ जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई की पोस्टिंग जहानाबाद जिला बल में है।

 

 

 

 

 

सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अनुसंधान में केस को सही पाकर आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। एसआई के पिता को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपित एसआई व उसके परिवार की दो महिला सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। आरोपित सब इंसपेक्टर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बाजार का निवासी है।

 

बताते हैं कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इस बीच सन्नी की नौकरी एसआई पद पर हो गयी। उसकी पोस्टिंग जहानाबाद जिला बल में हो गयी। उसके बाद भी वह युवती के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में एसआई ने युवती को ठुकराकर शादी रचा ली। युवती को जलील भी किया। निराश होकर उसने घोड़ासहन थाने में एसआई समेत परिवार के अन्य सदस्यों केक खिलाफ अक्टूबर माह में एफआईआर दर्ज करायी। एफआईआर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के वरीय अधिकारियों के यहां शिकायत की तब लोकल पुलिस हरकत में आयी।

 

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *