बारात से पहले दूल्हे का ठुमका, शादी की खुशी में दूल्हे ने बार गर्ल संग ट्रैक्टर पर जमकर किया डांस

शादी की खुशी में दूल्हे ने ट्रैक्टर पर किया डांस:बार बालाओं के साथ दूल्हे ने लगाए ठुमके, गाड़ी के पीछे दिखी महिलाओं की भीड़ :

 

 

 

 

 

शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग अलग-अलग तैयारी करते हैं। दूल्हा और दुल्हन भी कई बार अपनी एंट्री अलग अंदाज में करके सुर्खियां बटरोते हैं। लेकिन, बिहार के छपरा जिले में एक दूल्हा अलग ही राह पर चल पड़ा। बारात से पहले एक रस्म के दौरान बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगा। वह ऑर्केस्ट्रा की ट्रॉली पर चढ़ गया। इसके बाद डांस करने लगा।

 

 

 

 

लोगों ने बनाया वीडियो

रस्म के दौरान वहां मौजूद लोगों ने डांस करते हुए दूल्हे का वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर बार गर्ल के साथ दूल्हे के डांस का वीडियो इलाके में वायरल हो गया है। वीडियो छपरा के गड़खा के अख्तियारपुर का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बार गर्ल के साथ दूल्हा जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगा रहा है। उसके चेहरे पर डांस की खुशी साफ झलक रही है। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा गाड़ी के पास महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं

 

 

 

 

 

 

छपरा के मेहिया जा रही थी बारात

वायरल वीडियो में डांस करने वाले दूल्हे का नाम राहुल है। उसकी बारात गड़खा के अलियासपुर से छपरा के मेहिया जा रही थी। राहुल की शादी मेहिया केदीपमाला के साथ तय हुई थी। 1 दिसबंर को ही गाजे-बाजे के साथ राहुल बारात लेकर अपने गांव से निकला था। अलियासपुर से बारात निकलते वक्त परिछावन के रस्म में राहुल ट्रॉली पर चढ़कर बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे।।

 

 

 

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *