सीतामढ़ी में IAS अरुण कुमार रिकॉर्ड वोटों से जीते, जाने जीत पर क्या कुछ कहा

बिहार में पंचायत चुनाव के 10वें चरण का रिजल्ट आने लगा है। वहीं सीतामढ़ी जिले की सबसे हॉट सीट सिंहवाहिनी ग्राम पंचायत का परिणाम आ गया है। बता दें कि यहां से निर्वतमान मुखिया रितु जायसवाल के पति रिटायर्ड IAS अरुण कुमार चुनाव जीत गए हैं।

मालूम हो की अरुण कुमार को 2400 से भी ज्यादा वोटों से जीते हैं..बीते दिनों सोनबरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को छुट्टी पर भी इनकी शिकायत पर ही भेजा गया था। अरुण कुमार की पत्नी रितु आरजेडी की प्रदेश प्रवक्ता हैं और 5 साल पहले इसी गांव की मुखिया बनी थी। इस बार उनके पति अरुण चुनाव मैदान में उतरे। अरुण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

 

 

 

 

 

 

अरुण कुमार ख़ुशी से फूले नहीं समां रहे हैं..वहीं उन्होंने अपनी जीत पर कहा कि यह जीत उनके पंचायत की जनता को समर्पित है। उनकी पत्नी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को वह आगे लेकर जाएंगे|

 

 

 

 

Input: DTW24

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *