मुजफ्फरपुर Blast में शवों की हालत से मृतकों की पहचान हुई मुश्किल, भागते हुए फैक्ट्री पहुंचे परिजन, अपनाें की तलाश में भटक रहे

बेला फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद अपनों की तलाश में उनके परिजनों का हाल बुरा हो गया है। एक तरफ पिलखी गजपट्टी के रहने वाले अमरनाथ साह की तलाश में उनकी सास उर्मिला देवी व साली SKMCH की चक्कर लगाती रहीं। कभी वे इमरजेंसी वार्ड में गईं तो कभी शव के पास भटकती रहीं। शव की हालत देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। उनके आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा।

उर्मिला देवी ने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ दामाद अमरनाथ साह को ढूंढ रही है।अमरनाथ साह सुबह काम पर गया था। उनके परिवार को सूचना मिली कि फैक्ट्री में हादसा हो गया है। इस सूचना पर वो भागे-भागे बेला पहुंची। वहां से फिर सदर अस्पताल गई। फिर वह SKMCH पहुंची। पर अमरनाथ साह को कुछ पता नहीं चला। कई शव की हालत बिल्कुल खराब हो गई है। ऐसे में पहचान करना मुश्किल है।

भाई की शादी हुई थी तय

इधर, फैक्ट्री में काम करने वाले अमित कुमार हादसे के बाद से लापता है। उसके भाई ने बताया कि अमित कुमार सुबह ड्यूटी के लिए गया था। अचानक सूचना मिली कि फैक्ट्री में हादसा हो गया है। इसके बाद वे लोग फैक्ट्री पहुंचे। वहां से SKMCH गए। उन्होंने कहा कि कई शव की हालत इतनी बुरी है कि किसी को पहचानना बहुत मुश्किल है। अमित की शादी तय हो गई थी। इसके लिए मई का समय तय किया जा रहा था।

Input: Dainik Bhaskar
Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *