PATNA- बिहार में 28 और 29 दिसंबर को बारिश का अलर्ट, राज्य के कई हिस्से में बारिश होगी , बारिश के कारण बढ़ेगी कनकनी, कई जिलों में शीतलहर के बन सकते हैं हालात, ऐसे बन रहा है बारिश का सिस्टम, 24 घंटे में शुष्क बना रहा बिहार में मौसम : मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि 28 और 29 दिसंबर को राज्य के कई हिस्से में बारिश होगी। इससे कनकनी बढ़ेगी। यह हालात 30 दिसंबर तक रह सकते हैं। कई जिलाें में शीतलहर के हालात भी बन सकते हैं। रविवार काे गया सूबे का सबसे ज्यादा सर्द जिला रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, सतह से 0.9 किलो मीटर ऊपर दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी दक्षिण पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इस कारण से सोमवार को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बादल छाएं रहेंगे। साथ ही मौसम भी शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है, ‘राज्य में आने वाले 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दो दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के बाद तीसरे और चौथे दिन राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे तक राज्य में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।’
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में भी राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। इस दौरान प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। 24 घंटे के दौरान गया में सबसे कम 8.1 डिग्री न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, पटना में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, भागलपुर में 13 डिग्री, पूर्णिया में 12.3, डिग्री, वाल्मिकीनगर में 12.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 15.2 डिग्री, दरभंगा में 13 डिग्री, सुपौल में 13.8 डिग्री, फरबिशगंज में 12 डिग्री, मोतिहारी में 11.2 डिग्री और कटिहार में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है
।nput: Daily Bihar