बचपन के स्कूल टीचर से मिलने पहुंचे CM, पांव छूकर लिया आशीर्वाद, नीतीश के गांव में करते थे मास्टरी

PATNA – बचपन के स्कूल टीचर से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश, पांव छूकर लिया आर्शिवाद, बाढ़ में करते थे मास्टरी : आज एक अद्भुत क्षण लोगों को तब ​देखने को मिला जब नीतीश कुमार अपने बचपन के स्कूली टीचर से मिलने और हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। अधिक उम्र हो जाने के कारण मास्टरजी के बेडरूम में जाकर मुख्यमंत्री ने पांव छूकर आ​र्शीवाद लिया।

 

 

 

आपको बता दें कि नंद किशोर सिंह बाढ़ के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्र जीवन में उसी विद्यालय में छात्र हुआ करते थे। वर्षों बाद अपने गुरूजी से शिष्टाचार मुलाकात की जिज्ञासा सीएम नीतीश के मन में जगी। समस्तीपुर में सभा समाप्ति के बाद वह अपने गुरु के आवास पर पहुंचें और चरण स्पर्श किया और उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

 

 

 

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वे हेलीकॉप्टर से केंद्रीय विद्यालय मैदान पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार (Vijay Kumar Chaudhary) चौधरी भी हैं। यहां नीतीश कुमार ने पहले फोटो गैलरी का अवलोकन किया उसके बाद जिला प्रशासन व विभिन्न विभाग की ओर से आयोजित झांकियों को देखा। इसके बाद वह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

 

वहीं नीतीश कुमार ने दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न जिलों में आईं जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने ‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत 22 दिसंबर से मोतिहारी से की थी। इसके बाद वह 24 को गोपालगंज, 27 को सासाराम, 29 को मुजफ्फरपुर और उसके बाद 30 दिसंबर को आज समस्तीपुर के पटेल मैदान पहुंचे हैं। कार्यक्रम को मधुबनी, समस्तीपुर व दरभंगा की जीविका दीदियों रीता देवी, शहनाज खातून, सुमित्रा देवी आदि ने हिंदी व मैथिली भाषा में शराबबंदी से होने वाली फायदों को बताया। साथ ही अपने-अपने घर परिवार की दयनीय हाल से खुशहाली तक की सफर को सुनाया।

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *