बिहार में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। आए दिन केस बढ़ रहे हैं। अरवल को छोड़कर बाकी 37 जिलों में कोरोना पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर तक अरवल में एक भी एक्टिव केस नहीं है। राजधानी पटना हाट स्पॉट बना हुआ है। मंगलवार दोपहर को आई रिपोर्ट (24 घंटे) में 522 नए लोग पॉजिटिव मिले हैं। इससे हड़कंप मच गया है।
वहीं, मंगलवार दोपहर 12 बजे तक एक और डॉक्टर संक्रमित मिला है। बताया जा रहा है ये 26 से 28 दिसंबर तक पटना में आयोजित IMA के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल अब तक करीब 150 डॉक्टर संक्रमित पाए जा चुके हैं।
वहीं, आज दोपहर पटना में JDU ऑफिस में गार्ड समेत 5 पॉजिटिव मिले। इसके बाद दफ्तर को सील कर दिया गया। इधर, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रिंसिपल कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। वो पहली और दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे।
Input: DTW24