बिहार में S*X रैकेट का भंडाफोड़, केबिन में दी जाती थी कस्टमर को स्पेशल सर्विस

KATIHAR: रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट के कारोबार का खुलासा हुआ है। कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक स्थित कैफेटेरिया रेस्टोरेंट में स्थानीय लोग और कुछ संगठनों द्वारा धावा बोलकर इसका खुलासा किया गया है। वहीं मौके से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 

 

 

 

 

सेक्स रैकेट से जुड़े होने की चर्चा भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि घंटे के हिसाब से रुपया दो और एंजॉय करो, कुछ इसी तरह से कटिहार के एक रेस्टोरेंटनुमा कैफिटेरिया में चल रहा था। कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक पर चलने वाले इस कैफेटेरिया पर स्थानीय लोगों और कुछ संगठन के लोग अचानक धावा बोल दिया। इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़की और दो लड़के पकड़े गए।

 

 

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों के ही सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। संचालक ने बताया कि वह घंटे के हिसाब से रुपया लेकर इस तरह के धंधा चला रहा था। संचालक ने कहा कि यह सिर्फ उनके यहां ही नहीं बल्कि शहर के और कई इलाकों में ऐसा धंधा चल रहा है। वही पकड़े गए युवकों ने भी बताया कि प्रति घंटा तीन सौ रुपया देकर गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने यहां आते थे।

 

 

 

 

Input First Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *