बरौनी और मुजफ्फरपुर से पटना-यूपी जाना होगा आसान, 3 फ्लाईओवर बनने से 3 घंटे समय बचेगा

बरौनी और मुजफ्फरपुर से पटना-यूपी जाना होगा आसान, 3 फ्लाईओवर बनने से 3 घंटे समय बचेगा : पटना : अब लोगों को मुजफ्फरपुर से उत्तर प्रदेश में जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नेशनल हाईवे (एनएच)-28 पर जाम नहीं लगेगा। यहां तीन फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, ताकि एनएच-28 पर वाहनों का दबाव कम होगा। ये फ्लाईओवर दलसिंहसराय, मुसरीघरारी और ताजपुर में बनेंगे।

 

 

 

इन तीन फ्लाईओवर के निर्माण पर 103 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तीनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर भी फाइनल कर दिया है। मुंबई की कंपनी को छह महीने पहले वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। जल्द ही कंपनी निर्माण कार्य शुरू कर देगी।

 

 

 

बरौनी से मुजफ्फरपुर होते गोरखपुर मार्ग में लगाता है जाम

मौजूदा समय में लोगों को बरौनी से मुजफ्फरपुर होते गोरखपुर जाने में जाम से जूझना पड़ता है। एनएच-28 पर दलसिंहसराय, मुसरीघरारी और ताजपुर में भयंकर जाम लगता है। कारण है कि दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय में बड़ा बाजार है। इस वजह से दलसिंहसराजय चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहता है। अक्सर दुर्घटना होती रहती हैं। यहीं से पटना जाने के लिए रूट है। जाम के कारण राजधानी पटना जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। डीएम द्वारा प्रस्तावित योजना को एनएचएआई ने दो साल पहले ही मंजूरी दे दी थी। जून 2021 में टेंडर निकाला गया था। तीनों फ्लाईओवर बनाने के लिए मुंबई की कंपनी ने 13 प्रतिशत कम दर पर वर्क ऑर्डर लिया है।

 

सातनपुर में भी बनना है फ्लाईओवर

एनएच-28 पर सातनपुर में भी एक फ्लाईओवर बनाया जाना है। डीएम ने इसका प्रस्ताव भी एनएचएआई को भेजा है। मगर, एनएचएआई से मंजूरी के आठ महीने बाद भी इसका टेंडर नहीं हो सका है। जिला संपर्क अधिकारी ऋषव राज ने बताया कि जल्द एनएचएआई द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए जन सहयोग की भी जरूरत है, क्योंकि निर्माण शुरू होने पर लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। अधिकारी ने बताया कि इन तीनों फ्लाईओवर के बनने से शहर में जाम की समस्या हल हो जाएगी। इतना ही नहीं पटना और गोरखपुर जाने में लोगों के 2 से 3 घंटे समय बचेंगे। सड़क हादसों में भी कमी आएगी। बता दें फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोगों द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें बाद डीएम ने एनएचएआई को प्रस्ताव बनाकर भेजा था।

 

 

 

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *