खबर में लिख दिया बदमाश का नाम तो पत्रकार को मार दी गोली, सीएम नीतीश के गृह जिले की घटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बदमाशों ने दिनदहाड़े दैनिक अखबार के एक पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए पत्रकार का नाम रवि कुमार है। रवि हरनौत थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव के रहने वाले हैं। घायल अवस्था में रवि कुमार को हरनौत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने बयान में रवि ने बताया है कि एक बदमाश का नाम किसी खबर में छपा था। उसी की खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

औरंगाबाद: बालू घाट पर गोली मारकर एक कर्मी की हत्या, 80 हजार लूट ले गए अपराधी

 

 

 

 

 

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नान्हू बीघा बालू घाट पर शुक्रवार की रात एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान यहां गोली चलाई गई। गोली से मोहनिया के बभनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग रोहित कुमार और आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग एक दर्जन अपराधी बालू घाट पर पहुंचे थे। अपराधियों ने यहां मौजूद लोगों से बक्से में रखे पैसों की मांग की। मौजूद एक कर्मी ने पैसे दे दिए लेकिन इसी बीच मुन्ना सिंह की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। अपराधी यहां से 80 हजार रुपए लेकर भाग निकले।अनिल कुमार गुप्ता को भी गोली लगी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Input: DTW24

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *