द’र्दनाक: मुजफ्फरपुर में फंदे से झू’लती मिली गर्भवती की ला’श, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा डीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह चार महीने की प्रेग्नेंट थी। उसका शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे मे लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान हंसमुख कुमारी (25) के रूप में हुई है। उसका पति राजकुमार सहनी पुणे में रहकर मजदूरी करता है। वह अपने सास के साथ के गांव में ही रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर कुढ़नी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है।

 

मां ने लगाया, हत्या का आरोप

 

मृतका की मां दुलारी देवी और अन्य मायके वालों ने उसकी सास समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि वे लोग दहेज में एक बाइक की मांग कर रहे थे। जिसे देने में वे लोग असमर्थ थे। इसी बात को लेकर घर मे अक्सर लड़ाई होती थी। उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट भी करते थे। आज उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए हंसमुख की सास को हिरासत में लिया है।

पहले भी किया था मारने का प्रयास

 

परिजन ने बताता की बुलेट की मांग की जा रही थी। हमेशा ससुराल वाले उसे ताना मारते थे। हत्या की धमकी तक दी जाती थी। उसकी शादी को चार साल ही गए थे। एक बच्चा भी है। यह दूसरा बच्चा होने वाला था। पूर्व में इनलोगों ने उसे आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया था। लेकिन, वह बच गयी थी। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। लेकिन, आरोपियों की हड़कत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी आवेश में आकर उनकी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया गया। थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असल कारण सामने आएगा। परिजन जो बयान देंगे। उसपर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *