ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सीतामढ़ी में बर्थ-डे पार्टी से 2 लड़कियों को पकड़ा

सीतामढ़ी ​​​​ पुलिस ने बुधवार को ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने सबसे पहले एक बर्थ-़े पार्टी से 2 लड़कियों को पकड़ा था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 2 नाबालिग समेत 14 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। 4 थानों की पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने रेड मारी तो छत से कूदकर भागने लगे

इस संबंध में एसपी हर किशोर राय ने बताया कि डुमरा थाना पुलिस मंगलवार की रात गश्ती के दौरान मुरादपुर में नाच गाने की आवाज सुनकर घर में छापेमारी की गई। जहां से कुछ लोग छत से कूदकर फरार हो गए, वहीं संदिग्ध अवस्था में दरवाजा खुलवाने के बाद दो लड़के और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बुधवार को 10 युवक और 10 युवतियों को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बर्थडे पार्टी में गिरफ्तार युवक-युवतियों की निशानदेही पर 24 अरेस्ट

फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी अरोपियों को नगर थाना में बंद हैं। बताया जा रहा है कि इसमें नेपाल की भी दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गई थी।

दोनों लड़कियों को युवकाें के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर पूरे दिन छापेमारी कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में पूरे दिन चार थानों की पुलिस व्यस्त रही। रात को सभी थाना पुलिस की बेचैनी देखी गई।

आरजेडी के एमएलसी कोषाध्यक्ष सुनील सिंह के आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही थी छापेमारी के बाद जब सीबीआई की टीम देर रात आवाज से बाहर निकली तो सुनील सिंह मीडिया से बात किया और उन्होंने कहा बीजेपी की यह रणनीति है किसी भी मामले के तहत तेजस्वी यादव के ऊपर केस हो जिससे वह आगे सत्ता में नहीं रह सके उन्होंने यह भी कहा सीबीआई को लगभग 245000 रुपए के अलावा कुछ नहीं मिला

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *