सुपौल से अजीबो गरीब मामला आया सामने, कब्र से निकाले जा रहे मृत बच्चों के शव!

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला में शुक्रवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बभनगमा वार्ड नंबर 11 में बघला नदी के किनारे कब्रिस्तान में कब्र से एक सवा महीने के बच्चे का शव गायब पाया गया है। इसी कब्रिस्तान में बुधवार को उसी कब्र के बगल में एक कब्र के बाहर एक 09 माह के बच्चे का शव बिना हाथ-पैर का पाया गया था।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को मवेशी चरा रहे चरवाहों ने बताया कि एक बच्चे का शव कब्र के बाहर पड़ा है। लोग वहां जुटे तो शव की पहचान वार्ड नंबर 11 निवासी मु. एनुल के बच्चे के रूप में की गई। उसकी मौत बीमारी के कारण इलाज के दौरान 12 दिन पूर्व हो गई थी, जिसे यहां दफना दिया गया था। बाद में बच्चे का शव कब्र के बाहर मिला। उसे फिर से उसी कब्र में दफना दिया गया।इधर शुक्रवार को देखा गया कि उसी कब्र के बगल में एक कब्र खोदी हुई है। ग्रामीणों को शक हुआ तो कब्र को खोदकर देखा गया तो उसमें दफनाया गया एक सवा महीने के बच्चे का शव गायब था। स्थानीय निवासी मु. इसराइल ने बताया कि उसके सवा महीने के बच्चे की मौत 10 दिन पूर्व हो गई थी, जिसे यहां दफनाया गया था। लोगों को ये कहते सुना गया कि बच्चों का शव ही क्यों निकल रहा है।

 

घटना की जानकारी बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने वहां पहुंचकर जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी गणपति ठाकुर ने बताया कि किसी जानवर द्वारा शव को निकाल लिए जाने जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने बताया कि शव उखाड़ने वाला जानवर भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ लोग कई तरह की बातें भी कर रहे हैं।

input:DTW 24 news

 

 

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *