RJD के जगदानंद सिंह ने RSS को बताया अंग्रेजों का दलाल, पहले भी तालिबान से कर चुके हैं संघ की तुलना, पूछा- बिहार सबसे भूखा राज्य क्यों?

राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अंग्रेजों का दलाल बताया है। उन्होंने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि, हमें वो लोग किसान नहीं मान रहे हैं जो लोग अंग्रेजों के दलाल थे, जो गांधी की हत्या करते हैं। वो किसानों को खालिस्तानी और पाकिस्तानी कहते हैं। जगदानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अंग्रेजों के दलाल किसानों को किसान नहीं मानते हैं। बता दें कि जगदानंद सिंह ने यह बातें सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद में हिस्सा लेने के दौरान कहीं।

 

उन्होंने कहा कि, “गांधी जी ने कहा था कि, भारत गांवों का देश मानते है, और जब गांव आगे नहीं जाएगा तो भारत पूर्ण विकसित नहीं होगा। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि, आखिर आज क्यों दुनिया का सबसे भूखा राष्ट्र भारत है और सबसे भूखा राज्य बिहार है।” बता दें कि जगदानंद सिंह द्वारा आरएसएस पर इस तरह की टिप्पणी पहली बार नहीं की गई है। इसके पहले वो आरएसएस को भारत का तालिबान बता चुके हैं।

 

RSS को बताया भारत का तालिबान: जगदानंद सिंह ने कहा था कि अफगानिस्तान में तालिबान एक संस्कृति है, वैसे ही भारत में आरएसएस ही तालिबान है। इस संगठन के लोग हमेशा दाढ़ी वालों को, चूड़ी बेचने वालों को और अल्पसंख्यकों को मारते हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव एकता की बात करते हैं, इसके लिए वो जेल भी गए वो हमेशा धार्मिक उन्मादियों को रोकते हैं।

 

जगदानंद सिंह ने कहा कि तालिबान की चर्चा इस देश में क्यों हो रही है। अगर तालिबानी धार्मिक उन्मादी हैं, तो RSS भी धार्मिक उन्मादी है। जब लोग कहते हैं तालिबान किसके थे? तालिबानी चरित्र यही है कि वो किसी को बर्दाश्त नहीं करते हैं तो RSS चूड़ी बेचने वाले को क्यों रोकते हैं? कोविड-19 के दौरान मस्जिद से पकड़े गए विदेशी की दाढ़ी क्यों काटी गई। अफगानिस्तान के RSS तालिबानी है और देश के RSS तालिबानी है क्योंकि इन्होंने इंसान की इंसानियत को खतरे में डाल दिया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी का फुलफॉर्म भारत जलाओ पार्टी बताया।

Input: Daily Bihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *