अच्छी खबर: जयनगर- राजेन्द्रनगर इंटरसिटी अब मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी, दैनिक यात्रियों को पटना जाने में होगी आसानी

03225/03226 जयनगर – राजेन्द्रनगर इंटर सिटी अब बरौनी के बदले भाया मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। पूर्व में यह गाड़ी भाया बरौनी के रास्ते चलती थी। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 03225/03226 जयनगर – राजेन्द्रनगर इंटर सिटी व 03227/03228 सहरसा – राजेन्द्रनगर विशेष गाड़ी जयनगर व सहरसा से चलने के बाद बरौनी स्टेशन पर मिलकर एक हो जाती है। लौटने के दौरान पुनः राजेन्द्रनगर से एक गाड़ी बनकर चलती थी।

जब ट्रेन बरौनी स्टेशन पर पहुंचती थी तो अलग-अलग होकर क्रमशः जयनगर एवं सहरसा के लिए अलग-अलग प्रस्थान करती थी। अब 15 अक्टूबर से दोनों गाड़ियां अलग-अलग स्वतंत्र रप से चलेगी। जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेन 03654 दानापुर – जयनगर बन कर 15 अक्टूबर से रविवार छोड़कर प्रत्येक दिन दानापुर से सुबह 06.50 बजे खुलकर पाटलीपुत्रा, सोनपुर, हाजीपुर, भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, ढ़ोली, खुदीरामबोस पूसा, समस्तीपुर, रामभद्रपुर, हायाघाट, लहेरियासराय, दरभंगा होते हुए 14.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। जबकि जयनगर से 03653 बनकर 10.50 बजे खुलकर 19 बजे दानापुर पहुंचेगी। उधर, 03228 राजेन्द्रनगर – सहरसा विशेष गाड़ी:- राजेन्द्र नगर से 07.15 बजे खुलकर भाया बरौनी होते हुए 13.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

 

input:DTW24 NEWS

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *